File not found
bollywood

जानिये प्रियंका चोपड़ा के लव निक जोनस ने ऐज डिफरेंस को लेकर क्या कहा

Table of Content

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हॉलीवुड सिंगर सेलिब्रिटी जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और ज्यादातर मामलों में उनके निजी जीवन और व्यक्तिगत संबंधों के बारे में बात की जाती है। कुछ प्रशंसक अनावश्यक रूप से निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के बीच 10 साल उम्र के अंतर के को उन दोनों के पति और पत्नी बनने के कुछ महीने बाद भी तूल देने लगते हैं।

निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं और इन दोनों की उम्र का फासला उनके प्रशंसकों को कही न कही खलता रहता हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 1992 और निक जोनास का जन्म 1982 में हुआ था जिसकी वजह से दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर हैं। हालाँकि जब भी प्रियंका और निक से उम्र के अंतर के बारे में पूछा गया तो दोनों ने एक ही जवाब दिया कि वो दोनों इस उम्र के अंतर को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट है।  दोनों ने एक लाइव इंटरव्यू में कहा कि उम्र का अंतर उनके लिए कोई चिंता का विषय नहीं हैं। निक जोनस (nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) एक ऐसे कपल हैं जो आपस में एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ये एक ऐसी जोड़ी जिसको फैंस बहुत पसंद करते हैं और आये दिन इन दोनों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

निक जोनस ने ऐज डिफरेंस को लेकर क्या कहा...........

निक और प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में कुछ आलोचकों ने कुछ आलोचना की जिसके कारण इन दोनों को हैरानी हुई। पिछले साल इनस्टाइल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने आलोचकों के दोयम दर्जे की सोच और आयमों को गलत ठहराया। प्रियंका ने कहा, "लोगों ने मेरे और निक की उम्र के बारे में बहुत सारी बातें की और अभी भी करते हैं। मुझे यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है जब आप उम्र में लड़का बड़ा होता है, तो कोई परवाह नहीं करता है और वास्तव में लोग लड़के के बड़े होने को पसंद करते हैं।"

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है कि इन दोनों के बीच के एज डिफरेंस को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए गए हैं।इन दोनों के उम्र में 10 साल का फ्रक होने की वजह से सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल भी किया गया है। हालाँकि उम्र के अंतर को लेकर निक और जोनास के पेरेंट्स को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। कुछ समय पहले प्रियंका के सपोर्ट में उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा, "वो प्रियंका का शरीर है वो चाहे कुछ भी करे।"

ये हम सब जानते हैं कि निक जोनस 27 साल के हैं और प्रियंका चोपड़ा 37 की हैं। निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में एक भव्य समारोह करके शादी की थी और उन्होंने दो तरीकों से एक ईसाई शादी और एक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जोधपुर में शादी के समारोह रखें थे। हाल ही में निक ने ऐज डिफरेंस इस मुद्दे पर आलोचकों और फैंस को कुछ ऐसा जवाब दिया कि उनके फैंस उनसे काफी इंप्रेस हो गए।

अगर हम निक के इतिहास की बात करें तो निक बड़ी उम्र की महिलाओं को डेटिंग करने में काफी आगे रहे हैं। हालाँकि प्रियंका को पसंद करने के पीछे कारण आगे बड़ी होने के साथ-साथ और भी कई अन्य कारण थे। एक बार निक ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्हें प्रियंका सिर्फ उनकी उम्र से अधिक होने के कारण हो आकर्षित नहीं लगी थी अपितु इसके कई ओर भी कारण थे। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका बहुत ही स्पष्ट रूप से सोचती है और वह बहुत सुंदर है और , वो उनकी बुद्धिमत्ता के लिए उनकी तारीफ़ करते है। प्रियंका के पास वो करिश्मा और मैजिक है जिससे वो मुझे अपने पास खींचती है, और वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ बहुत ही अच्छी है।"

वहीं कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था वह खुद और उनके पति निक दो हफ्ते से ज्यादा एक-दूसरे से अलग नहीं रहते हैं। चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इन दिनों निक जोनस एक सिंगिंग रिएलिटी शो जज कर रहे हैं जिसकी दूसरी जज कैली क्लार्कसन हैं। इस दौरान कैली ने निक से मजाकिया अंदाज में उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच एज डिफ्रेंस पर सवाल किया। उन्होंने निक से पूछा कि मेरी उम्र 37 साल है, आपकी तो शायद 27 है ना? वहीं निक ने जवाब में कहा कि 'मेरी पत्नी की उम्र 37 साल है और मुझे उस बात से कोई दिक्कत नहीं है। मैं इसे लेकर काफी कूल हूं।'

वहीं कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था वह खुद और उनके पति निक दो हफ्ते से ज्यादा एक-दूसरे से अलग नहीं रहते हैं। चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। बता दें प्रियंका ने इसे मॉर्ड-डे लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप बताया था। उन्होंने बताया था कि अगर बहुत ज्यादा ही याद आ रही हो तो वह वीडियो कॉल पर बात कर लेते हैं।

अगर हम निक और प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले ही दोनों का एक म्यूजिक एल्बम #WhatAManGottaDo रिलीज हुआ है जिसमें निक और प्रियंका मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें ये 1980 के दौर के गाने 'What A Man Gotta Do' का दूसरा वर्जन है। हाल ही में दोनों ने एक साथ अपने पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की हैं। ये दोनों अपने स्वयं के संगीत समारोह से प्रेरित एक अमेज़ॅन प्राइम वीडियो शो का निर्माण करेंगे। अनस्क्रिप्टेड सीरीज जिसे कथित तौर पर ए वीक टू संगीत कहा जाता है, एक महाकाव्य संगीत प्रदर्शन रिहर्सल करते हुए चुनिंदा व्यस्त जोड़ों की यात्रा को प्रदर्शित करेगा। इसमें सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर, स्टाइलिस्ट और रचनात्मक निर्देशकों की एक टीम उनकी सहायता करेंगे।

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.